फटाफट बनवाएं E-Shram Card, फिर एक साथ उठाएं कई लाभ; जानें सबसे आसान तरीका

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, बोकारो।E-Shram Card भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 26 अगस्त 2021 को असंगठित क्षेत्रों में श्रमिकों का डेटाबेस बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई थी, जिसे बोकारो जिले में मजबूती से

4 1 14
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, बोकारो।E-Shram Card भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 26 अगस्त 2021 को असंगठित क्षेत्रों में श्रमिकों का डेटाबेस बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई थी, जिसे बोकारो जिले में मजबूती से लागू किया जा रहा है। ई-श्रम पोर्टल पर अब तक बोकारो में करीब 5.60 लाख कामगार रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। रजिस्टर्ड सभी श्रमिकों को लाभ प्राप्त करने के लिए ई-श्रम कार्ड दिया जा रहा है।

loksabha election banner

सभी वर्गों के कामकाजी आधार नंबर और बैंक डिटेल की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उपश्रमायुक्त प्रवीण कुमार ने कहा कि बोकारो श्रम विभाग श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। असंगठित क्षेत्र के तहत कृषि, मजदूर, फुटपाथ दुकानदर, ठेला लगाने वाले, घरेलू कामगार और निर्माण श्रमिक आदि आते हैं। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म असंगठित श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए बनाया गया है।

बताया कि ई-श्रम पोर्टल केवल एक डिजिटल मंच नहीं, बल्कि यह असंगठित कामगारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने की एक पहल है। अभी असंगठित श्रमिकों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए, उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने सभी असंगठित श्रमिकों से ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।

रजिस्ट्रेशन के बाद मिलेगा यूनिवर्सल अकाउंट नंबर

श्रम विभाग द्वारा बोकारो जिला में ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित कामगारों के पंजीकरण के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को 12 अंकीय यूनिवर्सल खाता संख्या (यूएएन) दिया जा रहा है, जो श्रमिक के पूरे जीवनकाल के लिए वैध होगा।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पेज के किनारे पर होगा।
  • ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • ओटीपी भेजे पर क्लिक करें।
  • ओटीपी दर्ज करें, ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • व्यक्तिगत, शैक्षिक और बैंक डिटेल दर्ज करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन पूरा होगा।

ये भी पढ़ें-

IRCTC लेकर लाया सस्ता टूर पैकेज, वैष्णो देवी, हरिद्वार समेत इन तीर्थस्थलों की करें सैर

I.N.D.I.A को लगेगा बड़ा झटका? कई सीटों पर बिगड़ सकता है 'खेल', इस पार्टी ने बनाई रणनीति

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Haryana Politics: कुलदीप बिश्नोई की राजनीतिक चाल पर निगाह रख रही भाजपा, रणजीत चौटाला से अनबन का मिल सकता फायदा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राजस्थान और हरियाणा में लोकसभा चुनाव की टिकट से वंचित भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। हिसार में भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला के कार्यक्रमों से स्वयं को अलग कर चल रहे पूर्व सांसद कुलदीप

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now